मेरठ। पंजाबी समाज मेरठ रजिस्टर्ड ने एनएच 58 स्थित एक रिसोर्ट में धूमधाम से दीपावली महोत्सव मनाया जिसमें संस्थापक विपिन सोढ़ी और अध्यक्ष नीरज नारंग ने सभी का स्वागत किया। दीपावली उत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ बच्चों ने सामूहिक रूप से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव विवाह की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुआ। जिसके बाद तंबोला समेत कई रोमांचक गेम भी खेले गए। हर साल की तरह इस साल भी समाज के संरक्षक सीएल रामदास एडवोकेट की स्मृति में दसवीं बारहवीं और कम्पेटेटिव एग्ज़ाम में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सविता सोढ़ी, सुषमा, दुर्गेश गुलाटी, अध्यक्ष नीरज नारंग, पूर्व अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सरीन, महासचिव अमोल गम्भीर, सहसचिव मुकेश तनेजा, कोषाध्यक्ष मनोज सपरा, मीडिया प्रभारी सुनील अरोड़ा, सुरिंदर ढिगरा, सुनील पाली, डॉ संजय गांधी, डॉ अनिल तनेजा, डॉ महीप सलूजा, सपन सोढ़ी समेत समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।