फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध उजैद गिरफ्तार: पड़ोसी बोले- सज्जन परिवार, सेब के सिलसिले में अक्सर हिमाचल और कश्मीर जाते थे पिता-पुत्र

मेरठ में संदिग्ध उजैद की गिरफ्तारी के बाद उसके पड़ोसियों ने परिवार को सज्जन और उजैद को सीधा-सादा बताया है। पड़ोसी मोहम्मद के मुताबिक, उजैद मिलने पर हमेशा दुआ-सलाम करता था। परिवार से उनकी नजदीकी है और मोहल्ले में भी परिवार के किसी सदस्य के गलत गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी नहीं है। मोहम्मद ने बताया कि यह मामला पिछले साल से चल रहा है। इससे पहले भी पूछताछ के लिए परिवार के एक युवक को उठाया गया था। उजैद के पिता साजिद फलों के आढ़ती हैं और उजैद उनके साथ ही काम करता है। मोहम्मद के अनुसार, परिवार सुबह नमाज के बाद काम पर निकलता है और दोपहर करीब दो बजे लौटता है। सेब के कारोबार से जुड़े लोगों का हिमाचल और कश्मीर जाना सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी के मोबाइल पर कौन-सा कंटेंट देखा जा रहा है, यह घर के दूसरे लोगों को भी पता नहीं होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें