स्क्रैप कारोबारी हारून जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में उसे सरेबाजार दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी गईं। खलचूरी कारोबारी इरशाद, रविश और फिरोज पर गोलियां मारने का आरोप है। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे खलचूरी कारोबारी इरशाद, रविश व फिरोज ने नमाज पढ़कर घर लौट रहे स्क्रैप कारोबारी हारून पर सरेबाजार दिनदहाड़े पिस्टल से 10 राउंड से अधिक फायरिंग कर दी। पेट में दो और पैर में एक गोली लगने से स्क्रैप कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।