मेरठ में विजयदशमी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार, रामलीला मंचन और रावण दहन वाले स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। इन स्थलों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।