दिल्ली रोड स्थित हरीश प्लाईवुड की दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरी की वारदात हुई। दुकान बंद होने के एक घंटे बाद रात 9:40 बजे चोर बांस के सहारे ऊपर चढ़ा, सीसीटीवी तोड़ दिया और लाखों रुपये के तार चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।