हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 20 नवंबर को मेले का उद्घाटन होगा, जबकि 24 नवंबर को मुख्य स्नान के साथ पांच दिवसीय मेले का समापन होगा। जिला पंचायत की ओर से मेले के लिए करीब 70 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए घाट तक संपर्क मार्ग तैयार कराए जा रहे हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मेला स्थल पर भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतिबंधित रहेगी। हादसों की आशंका को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम तैनात की जाएगी। एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में मेला संपन्न होगा।