गढ़ रोड स्थित आंबेडकर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक और स्नातक खंड के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ। प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने बूथों पर डटे रहे। समर्थक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते नजर आए। चुनाव को लेकर बूथों के आसपास गतिविधियां बनी रहीं। समर्थक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क करते दिखाई दिए।