फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 12 से 18 नवंबर तक होगी श्रीमद् भागवत कथा

शास्त्री नगर डी-ब्लॉक स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 12 से 18 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रभु सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कथा में दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन संयोजक एवं पार्षद सुमित मिश्रा ने प्रसवर्ता में बताया कि कथा के शुभारंभ पर 12 नवंबर को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। आचार्य पं. राकेश बसलियाल एवं पं. प्रदीप सेमवाल के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कथा के मुख्य यजमान डॉ. अल्पना एवं डॉ. आलोक शर्मा रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें