दशहरा पर्व के अवसर पर गढ़ रोड स्थित जाट महासभा भवन में शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में दशहरा पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।