परतापुर की मोहिउद्दीनपुर चौकी से सटी पसवाड़ा पेपर मिल में बुधवार को सफाई कर्मचारी राहुल (26) की मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राहुल के साथ घटना हो जाने के बाद भी परिजनों को जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार को पेपर मिल के सामने हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वे लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई और परिवार की आर्थिक सहायता की जिद पर अड़े रहे।