मेरठ में व्यापारी नेताओं ने एमडीए के खिलाफ विरोध जताते हुए घंटाघर चौराहे पर पुतला दहन करने की कोशिश की। व्यापारी नेता पुतले को छिपाकर चौराहे तक ले आए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसके चलते व्यापारी नेताओं का पुतला दहन का प्रयास सफल नहीं हो सका।