भाईदूज का त्योहार जिलेभर में मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार त्योहार का असर सोहराब गेट बस अड्डे पर देखने को नहीं मिला। यात्रियों की संख्या सामान्य रही। दोपहर करीब 12:30 बजे तक बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। आमतौर पर भाई दूज पर बहनों के घर पहुंचने और भाइयों के आने-जाने के लिए बसों में भारी भीड़ रहती है, लेकिन इस बार बसें खाली खड़ी होकर सवारियों की राह ताकती नजर आईं। बस चालकों और परिचालकों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या काफी कम है।