स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इमरजेंसी वार्ड में ही स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आवश्यक दवाइयां और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। मरीजों के लिए कुल 20 बेड तैयार किए गए हैं, जिनमें 10 बेड महिला और 10 बेड पुरुष मरीजों के लिए आरक्षित हैं। वहीं स्वाइन फ्लू को लेकर सामान्य वार्ड में ओपीडी बनाई गई है, जिसमें खांसी, नजला जुकाम के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगभग 48 मरीजों का उपचार किया जा चुका था।