रामलीला भवन में महिला अग्र चेतना परिषद द्वारा करवाचौथ और दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में सजावट, परिधान और गिफ्ट आइटम्स के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। चाट-पकौड़ी की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और उत्सव का लुत्फ उठाया। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय रहा।