हस्तिनापुर कस्बे के प्राचीन द्रौपदी घाट पर जिला गंगा समिति की ओर से गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव का उद्देश्य गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और सांस्कृतिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। गंगा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नदी को स्वच्छ रखने और उसके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।