मेरठ में सदर बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को 510 वर्कशॉप स्थित गुरुद्वारे के पीछे आर्मी के पुराने खंडहर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी ने आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, विजय सक्सेना, विजय कुमार और नितिन कुमार के रूप में कराई। सभी आरोपी मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।