गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में नरेंद्र सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। बुधवार को ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम के बीच मैच खेला गया। खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।