थापर नगर गुरुद्वारे में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाई प्रीतम सिंह रागी जत्था ने मधुर वाणी में कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। कीर्तन सुनकर श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। पूरा गुरुद्वारा वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठा। अंत में लंगर का आयोजन किया गया।