मेरठ में राष्ट्रीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कमिश्नरी पार्क में प्रदर्शन कर जाट समाज को केंद्रीय सेवाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में शामिल करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सिरोहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग का समाधान नहीं होने पर आगामी चुनाव में समाज अपनी ताकत दिखाएगा। प्रदर्शन में गजेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, मोहित मलिक, अंकुर मलिक, अनुज चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।