मेरठ। लोहियानगर स्थित एमएसएम कॉलेज में रविवार को जश्न-ए-दिवाली का धमाकेदार आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम में डीजे मास्कबॉक्स, डीजे एमी और डीजे इन्सेन ने चार चांद लगा दिए और डीजे की बीट पर युवाओं को खूब थिरकाया। वहीं कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित होटल्स के भी स्टॉल लगे, जिसमें युवाओं ने लज़ीज़ खाने का स्वाद लिया। एमएसएम कॉलेज के ऑनर अरविंद शर्मा ने बताया कि वो हर साल दिवाली फेस्ट का आयोजन करते हैं। इस बार भारतीय संस्कृति और मॉडर्न संस्कृति के मेल के साथ दिवाली फेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया।