मेरठ के भावनपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र और कारतूसों की खरीद-फरोख्त के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों की निशानदेही पर 46 जिंदा .32 बोर कारतूस, एक .32 बोर पिस्टल और .315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कारतूस करीब एक साल पहले सहारनपुर से खरीदे जाने की बात सामने आई है।