मेरठ के ओलिविया रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ निवासी रोबिन को महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की। हरीश चंद भाटी ने कहा कि महासभा की ओर से रोबिन को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे बखूबी निभाएंगे। बैठक में महासभा से जुड़े पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने पर भी चर्चा की गई।