फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट

मेरठ। अंजनेय हॉस्पिटल में हुई मारपीट मामले में अब अस्पताल संचालक विपिन चौधरी की पत्नी डॉक्टर सिमरन चौधरी सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं, जहां उन्होंने मयंक त्यागी और शुभम काजला पर अस्पताल में घुसकर उनके पति विपिन के साथ मारपीट करने और उसके बाद नौचंदी थाने में फज़ीर् मुकदमा करवाने के आरोप लगाए हैं। डॉ. सिमरन ने नौचंदी थाना पुलिस पर भी सांठगांठ के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ऑफिस पहुंची डॉ. सिमरन चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन सितंबर को उनके पति अस्पताल में ही थे। इसी दौरान किसी रंजिश को लेकर मयंक त्यागी और शुभम काजला ने अस्पताल में घुसकर विपिन के साथ मारपीट की, जिसमें उनकी आंख और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जिनके अस्पताल में दाखिल होने की सीसीटीवी फुटेज भी डॉ. सिमरन अपने साथ लेकर आई थी। इसके साथ ही डॉ. सिमरन ने मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ बैठे हुए एक फोटो भी दिखाई और मयंक के मिरिंडा के अच्छे संबंध होने की बात कही। हांलाकि पुलिस ने इस मामले में विपिन चौधरी और डॉ. सिमरन चौधरी की ओर से भी एफआईआर दर्ज कर ली। आलाधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किये हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें