फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मेरठ में जनगणना-2027 के फॉर्म में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ने और सूचीबद्ध जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष उस्मान ने कहा कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने से पिछड़े वर्ग की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने नहीं आ सकेगा। उन्होंने आशंका जताई कि जाति की जानकारी के लिए खुली व्यवस्था होने पर आंकड़े अलग-अलग जातियों में बंट सकते हैं, जिससे सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का सही आकलन प्रभावित होगा। कांग्रेस ने बिहार और तेलंगाना में अपनाए गए जातिगत आंकड़ों के मॉडल का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से ओबीसी कॉलम और ड्रॉपडाउन सूची शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें