फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: तीन दिन में 412 सर्जरी, आम नागरिकों को भी मिल रहीं सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की सुविधाएं

मेरठ के आर्मी हॉस्पिटल में ऑपरेशन दृष्टि के तहत आयोजित पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर राम चार्चिंग ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और जीओसी सुमित राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा ने बताया कि शिविर में तीन दिनों के दौरान 412 सर्जरी की गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की सोच के अनुरूप शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, सेवारत सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आयोजन में राज्य सरकारों के सहयोग की सराहना की। साथ ही बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के युवा नेत्र सर्जनों को भी इस पहल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें