फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से जलभराव से जूझ रहे अम्मा के ग्रामीण, रास्ते पर चलना हुआ दुश्वार

मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अम्मा भेलऊर के अम्मा गांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी जमा रहने से ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है। राहगीरों को आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रास्ते पर कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और गंभीर रूप से चोटिल भी हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें