फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: जीवनराम छात्रावास मैदान में सजा पटाखा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

मऊ। दीपावली पर्व को लेकर मऊ नगर में रौनक बढ़ गई है। शनिवार को निजामुद्दीनपुरा स्थित जीवनराम छात्रावास के मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानें सजाई गईं। बाजार खुलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के बीच लगा पटाखा बाजार प्रशासन की अनुमति के बाद जीवनराम छात्रावास के मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां अग्निशमन विभाग की गाड़ी और पुलिस बल तैनात किया गया है। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है। दुकानदारों को पानी और रेत से भरी बाल्टियां रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके। फुलझड़ी और अनार की ज्यादा मांग शाम होते ही पटाखा बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी। लोग परिवार के साथ पहुंचकर अपनी पसंद के पटाखे खरीदते नजर आए। बाजार में रंग-बिरंगी फुलझड़ियों, अनार, चकरी और फैंसी आतिशबाजी की मांग अधिक रही। दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें