वृंदावन। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के करीबी साधक एवं रेसलर रिंकू सिंह करीब दर्जनों साधकों के साथ पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर नजर आए। रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद यह पहला अवसर है जब वे इतनी बड़ी संख्या में साधकों के साथ सार्वजनिक रूप से परिक्रमा करते दिखे। परिक्रमा मार्ग के दौरान साधकों ने राधा वल्लभ, श्री हरिवंश और श्री वृंदावन श्री वन चंद्र के जयकारों के साथ नाम संकीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।