फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में यमुना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर यमुना पुल से महिला ने छलांग लगा दी। यमुना किनारे बैठे गोताखोरों ने महिला सुरक्षित निकाल लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बावजूद इसके बाद महिला आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार सुरीर निवासी महिला तीन माह से अपने मायके कोसीकलां के बठेनकलां में रह रही है। तीन साल से पति से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को महिला का भाई से विवाद हो गया। इसी से आहत होकर महिला मथुरा आ गई। इसके बाद जमुनापार क्षेत्र के यमुना पुल से छलांग लगा दी। महिला को यमुना में कूदते देख लोगों ने शोर मचाया। यमुना पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। यमुना किनारे मौजूद नाविक और गोताखोरों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने महिला को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगाई। कुछ ही देर में गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित यमुना से निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजन को बुला लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया है कि थाने पर परिजन की मौजूदगी में उसकी काउंसिलिंग की गई। इसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें