फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मुद्दे उठाकर संगठन को बूथ स्तर तक करेंगे मजबूत: कुंवर सिंह निषाद

कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के प्रदेश चेयरमैन नियुक्त होने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे कुंवर सिंह निषाद का जिला कार्यालय सेठबाड़ा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में फूल-माला, साफा पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर उनका अभिनंदन किया गया। मुकेश धनगर ने कहा कि कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में पार्टी का मीडिया तंत्र मजबूत होगा। निषाद ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए जनता के मुद्दे उठाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। संचालन जिला महासचिव मनोज गौड़ ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, कीर्ति कौशिक, अर्पित जादौन, विपुल पाठक, महेश चौबे, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें