फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, मथुरा में पैदल मार्च निकाला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मथुरा में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विकास बाजार से होलीगेट तक हाथों में ज्ञानेश कुमार की फोटो लेकर पैदल मार्च निकाला। वहीं धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं अखिलेश यादव के समर्थन में और मोदी सरकार एवं चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के सभी निवर्तमान पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मयंक यादव, अंबेडकर वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष फरमान खान, वसीम कुरैशी, देवकीनंदन कश्यप, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान शहर अध्यक्ष मनीष आजाद, हप्पू यादव, समीर पहलवान, सोनू कुरैशी, भगवती चतुर्वेदी, सतीश पटेल, संगम यादव, अभिषेक पिंटू, दाऊ दयाल पंडा, नसरुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें