फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोसी टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, महावीर सिंह पटेल बने अध्यक्ष

मथुरा के कोसीकलां में कोसी टैक्स बार एसोसिएशन के गठन को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और टैक्स संबंधी मामलों में अधिवक्ताओं के हितों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन में महावीर सिंह पटेल को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में ओपी शर्मा को सचिव, मोहन श्याम गर्ग को मुख्य संरक्षक, त्रिलोकचंद पचौरी को संरक्षक तथा कपिल सिंघल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अंकुर गर्ग, दीपक गोयल, साकेत गोयल, संभव जैन, सचिन वैष्णव, दीपक शर्मा, लक्ष्मण जायसवाल और प्रवीण अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेगी। बैठक में संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा अधिवक्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं के सामूहिक रूप से समाधान पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर सिंह पटेल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वह सभी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। किसी भी अधिवक्ता के सामने आने वाली समस्या को संगठन के स्तर पर प्रमुखता से उठाकर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें