फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा की सियासत में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस में लौटेंगे श्याम सुंदर शर्मा

मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा आज कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी वापसी को मथुरा और ब्रज की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। पंडित श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनकी कांग्रेस में वापसी से जिले की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें