फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मकान का ताला तोड़कर छह लाख के जेवर और एक लाख नकदी चोरी

मथुरा के कोसीकलां में भरतपुरिया पेच क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय मकान स्वामी अपने गांव गए हुए थे। सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिलने और घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की घटना का पता चला। मकान स्वामी देशराज ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को किसी काम से गांव फूलगढ़ी गए हुए थे। शनिवार की सुबह लौटकर मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अनहोनी की आशंका में वह तत्काल घर के अंदर पहुंचे। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों और अन्य स्थानों को खंगालने पर करीब तीन तोले सोने के आभूषण, एक लाख रुपये की नकदी तथा चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। देशराज ने बताया कि चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मकान के आसपास की स्थिति देखने के साथ ही घटना के संबंध में परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें