मथुरा में डीएलएड (तृतीय सेमेस्टर-2026) की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुईं। प्रथम पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार का पेपर पाठ्यक्रम के अनुरूप और सरल रहा, जिससे ब्लूम टैक्सोनॉमी, परिकल्पना और ब्लू प्रिंट जैसे सीधे प्रश्नों को हल करने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे और कुल पंजीकृत 3091 में से 2974 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके विपरीत, द्वितीय पाली में समावेशी शिक्षा के प्रश्न-पत्र का स्तर काफी कठिन बताया, जिसमें टीएटी परीक्षण, शैक्षणिक लब्धि सूत्र और दृष्टिबाधितों हेतु टेलर-प्रेम के उपयोग जैसे गहराई से पूछे गए वैचारिक प्रश्नों ने कई परीक्षार्थियों को उलझन में डाला और समय प्रबंधन की बड़ी चुनौती खड़ी की, हालांकि इस पाली में पंजीकृत 3071 में से 2967 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और डायट प्रभारी प्राचार्य जमुना प्रसाद के अनुसार सभी केंद्रों पर शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।