मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भगवान श्रीकृष्ण, प्रभु श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में आस्था रखती है। सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों की आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, क्या वे सनातन आस्था का सम्मान कर पाएंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी समाज में फिर जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। यह सरकार कृष्ण कन्हैया पर विश्वास करती है, प्रभु श्री राम पर विश्वास करती है, बाबा विश्वनाथ पर और मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है, लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी क्या वे आपकी आस्था को सम्मान दे पाएंगे?