फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राधामय नजर आई बलराम नगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा से राधा रानी ब्रज यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बलदेव। ब्रजभूमि के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा के आशीर्वाद से राधा रानी ब्रज यात्रा के बलदेव पहुंचने पर नगर राधामय नजर आया। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रज यात्रियों का माला, पटका व पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया। राधा नाम के जयकारों से गूंज उठा। बलदेव पहुंचने पर भव्य स्वागत सम्मान किया। श्रद्धालु भक्ति में झूमते व नृत्य करते नजर आए। मंदिर में बाबा नृसिंह दास ने भगवान दाऊजी महाराज को रसिया सुनाए। राधाकांत शास्त्री ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा दाऊ दादा ब्रज के राजा हैं। ब्रज यात्रा में शामिल ब्रजदास, राधाकांत शास्त्री, शंकर बाबा, राधाकिशन पंडित, बाबा नृसिंह दास, नीलमणि बाबा, ब्रजशरण का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत-सत्कार करने वालों में अमित भारद्वाज, संजीव अग्रवाल, डा जगदीश पाठक, पीयूष भारद्वाज, बनवारी लाल गर्ग, सुरेश चंद अग्रवाल, मदन मोहन पाठक, कुलदीप पांडेय, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सोनू अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे । ब्रज यात्रा अगले पड़ाव चिंताहरण महादेव मंदिर की ओर प्रस्थान करने पर जगह-जगह भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें