कोसीकलां। आर्य समाज के चार दिवसीय 88 वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर पत्रक विमोचन कर कार्यक्रमों की घोषणा की गई। आर्य नगर स्थित महर्षि स्वामी दयानंद भवन में रविवार की शाम को 4 बजे संरक्षक ओमप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, वेदप्रकाश गोयल, देशबंधु अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, सुभाष बांसईया, अशोक जैन कामियां, धर्मवीर शर्मा, कमलकिशोर वार्ष्णेय, आर्य समाज प्रधान प्रकाश आर्य आदि ने पत्रक का विमोचन किया। कार्यक्रम में संजीव जाविया ने कहा आर्य समाज प्राचीन समय से समाज के अंदर फैल रही कुरीतियों को दूर करने का कार्य करने लगा हुआ है। आज के युवाओं को आर्य समाज से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मंत्री सुरेंद्र आर्य ने बताया कि वार्षिकोत्सव 22 से 25 अक्टूबर चलेगा। नगर कीर्तन शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ होगा। दोनों समय आर्य विद्धान प्रवचन, भजनोपदेशक अपनी वाणी से सभी को लाभविंत करेगें। कन्हैयाला गोयल, अजय गोयंका, सुभाष गोयल, हरीओम गुप्ता, डा. नरेश मंगला, पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, राजेंद्र आर्य आदि थे।