फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिफाइनरी पर हवाई हमले का अलर्ट, सायरन बजते ही शरणस्थलों में पहुंचे लोग

मथुरा रिफाइनरी में रविवार शाम हवाई हमले का अलर्ट जारी होते ही सायरन गूंज उठा। लोग सुरक्षित शरणस्थलों में पहुंच गए। इसके बाद काल्पनिक बमबारी, आग बुझाने और घायलों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ और रिफाइनरी की टीमों ने आपात स्थिति से निपटने का प्रदर्शन किया। ड्रिल में पहले पीला और फिर लाल संकेत जारी किया गया। दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाकर लोगों को शरण लेने का संकेत दिया गया। काल्पनिक हमले के बाद आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को ऊंची इमारतों से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास हुआ। हरा संकेत मिलने पर ऑल क्लियर सायरन बजाया गया और बचाव दलों ने नुकसान का आकलन किया। जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और एडीएम (नागरिक एवं सामान्य) नंद प्रकाश मौर्य के निर्देशन में हुई ड्रिल में सीडीओ, सीएमओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह की भूमिका रही। इंडियन ऑयल के सीजीएम (एचआर) अभिनव गोस्वामी, रवि भूषण, रजनीश तिवारी, सीआईएसएफ की सहायक कमांडेंट सोमा रानी, रोशन कुमार झा और राजीव कुमार सहित रिफाइनरी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। वार्डन सेवा से भारतभूषण तिवारी, राजेश मित्तल, अनिल कुमार चतुर्वेदी, महेश कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, रविंद्र बंसल, अशोक यादव, अंजना शर्मा, ताहिर खान, दीपक चौधरी, चरण सिंह, रीना रावत, नितिन सोनी, गजेंद्र सैनी, संजय अग्रवाल, यतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार धनगर, विक्रम सिंह, रवि पटेल, दानिश और गुलशेर सहित अन्य वार्डन व स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचालन तीरज श्रीवास्तव और दीपक बैंकर ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें