मथुरा के थाना मांट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर जाबरा स्थित गंगनहर पुल से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया की थाना मांट में 30 सितंबर को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसमें जाबरा निवासी नेत्रपाल पुत्र मुरारीलाल वांछित चल रहा था। शुक्रवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद आरोपी को मांट ब्रांच गंगनहर पुल जाबरा के पास गिरफ्तार किया गया।