फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिल्ट सफाई के नाम पर खेल, ब्योंही माइनर में नहीं चला फावड़ा

मथुरा। माइनरों की सिल्ट सफाई के नाम पर खर्च सरकारी धन के दावों की शनिवार को कलई खुल गई। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत के निरीक्षण में ब्योंही माइनर में फावड़ा तक चला नहीं मिला। न जेसीबी से सफाई के चिन्ह मिले और न ही काम के कोई प्रमाण मिले। आधा दर्जन माइनरों की बदहाली पर उपाध्यक्ष ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष ने निचली मांट ब्रांच की ब्योंही, रदोई, अरतौनी, पचावर और बंदी आदि माइनरों का निरीक्षण किया। ब्योंही माइनर सर्वाधिक खराब मिली। उन्होंने पैदल पटरी पर पूरी माइनर देखी, लेकिन कहीं सफाई के प्रमाण नहीं मिले। अन्य माइनरों में भी गुणवत्तापूर्ण सफाई नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी जताकर कहा कि विभागीय दावे एवं हकीकत में बड़ा अंतर है। अगले दो-तीन दिनों में पानी आ जाएगा। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित होगी। उन्होंने एक्सईएन उमेश कुमार को दो दिन में माइनरों में पुन: गुणवत्तापूर्ण सफाई कराकर रिपोर्ट देने के साथ ब्योंही माइनर के जेई, सींचपाल आदि जिम्मेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर कार्यदायी फर्म ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति करने को कहा है। रावत ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था किसानों की आजीविका से जुड़ी है। सरकारी काम कागज में नहीं, धरातल पर होने चाहिए। किसानों को ससमय पानी देना विभाग की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सतीश चौधरी, बच्चू सिंह, हीरा सिंह, नेपाल सिंह, हरीशचंद हवलदार, बनी सिंह, टीकम नेता आदि ग्रामीण रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें