फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मैनपुरी के बेवर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला में बुधवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रामवीर खटीक पुत्र महेश चंद्र निवासी काजीटोला बुधवार सुबह अपनी भैंस को नहलाने के बाद भैंस के लिए लगे पंखे का तार लगा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिजन रामवीर को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की दो पुत्रियां काजल 19 वर्ष, कशिश 17 वर्ष, एक पुत्र राज 15 वर्ष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें