फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करंट से मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; कार्रवाई की मांग

मैनपुरी। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान में पुताई का काम कर रहा 26 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट से मौत के बाद शुक्रवार को परिजन का गुस्सा फूट गया। परिजन ने औंछा बाईपास मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह अन्य मजदूर साथियों के साथ खरगजीत नगर स्थित एक मकान में पुताई और पुट्टी का काम करने गया था। दोपहर के समय जब आशीष दीवार पर पुट्टी लगा रहा था, तभी पास से गुजर रही बिजली की केबल के कटे हुए हिस्से में उनका हाथ छू गया। केबल में प्रवाहित तीव्र करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर गया। साथी मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया था, वहीं मकान मालिक अनुज दुबे निवासी खरगजीत नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, शुक्रवार सुबह मृतक के आक्रोशित परिजन ने शव को औंछा बाईपास मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। वह लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जाम लगाए लोगों को अधिकारी समझा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें