फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा कार्यकर्ता दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

मैनपुरी के कुसमरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शनिवार को दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट रखा गया। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार और अशोक कुमार जाटव शामिल हैं। उनका आरोप है कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाने के लिए सैफई स्थित समाधि स्थल पर जाने नहीं दिया गया। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया। इसके कारण घर पर ही पुण्यतिथि मनानी पड़ रही है। सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। समाजवादी पार्टी के किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया का कहना है कि मुलायम सिंह यादव हम सभी के आदर्श हैं। उनकी पुण्यतिथि पर सैफई स्थित समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करना कार्यकर्ताओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है। कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर पुण्यतिथि मनाने के लिए सैफई जाने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें