फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में भीषण अग्निकांड...लहंगा-चुन्नी के दो शोरूम में लगी आग, तीन मंजिल तक पहुंचीं लपटें

मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद लहंगा चुन्नी के दो शोरूम में शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की भूतल से लेकर प्रथम और द्वितीय तल पर बने गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से व्यापारियों का लाखों का सामान जलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद एक मार्केट की बिल्डिंग में लहंगा चुन्नी और अन्य कपड़े का शोरूम है। रास्ते से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 11:45 बजे तिराहे पर मौजूद लहंगा चुन्नी के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से तेज धमाका हुआ। इसके बाद दुकान के अंदर से आंख की तेज लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास के शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हुई है। दुकान का शटर न खुलने की वजह से जेसीबी की मदद से शटर तोड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें