मैनपुरी में शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए काउंटरों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में घंटों परेशान होना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि वे दो से तीन घंटे से लाइन में खड़ी हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका नंबर नहीं आ रहा है।