मैनपुरी के बीआरसी बेवर क्षेत्र स्थित ओविसराम इंटर कॉलेज पर दिव्यांग बच्चों के जनपद स्तरीय उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने खुशी जताई। छह से 14 वर्ष के किसी भी परिषदीय विद्यालय में नामांकित बच्चों को उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के उपकरण नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने के लिए दिए गए हैं। अभिभावक उपकरणों का ठीक से रखरखाव करें इसके साथ ही बच्चों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा रणबीर बहादुर सिंह ने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले अति गंभीर 227 बच्चों को शीघ्र ही छह सौ रुपए प्रति माह की दर से 10 माह की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजने का काम विभाग द्वारा किया जाएगा।