महराजगंज के आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली से परेशान बच्चों ने वीडियो बनाकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की अपील की है।