शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा देवी धाम में ब्रम्ह मुहुर्त से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इसके साथ ही नगर मुख्यालय व चौक के दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।