लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। सीएमओ ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इसके साथ ही संविधान सभी नागरिकों को प्रतिष्ठा और अवसर की समानता करता है। संविधान में व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को करने वाली बंधुता की भावना को बढ़ावा देना हम सभी का दायित्व है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम भार्गव, डॉ. लालजी पासी, वित्त एवं लेखा अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह, सहायक लेखा अधिकारी एसपी वर्मा, जिला प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।